महासमुन्द। शहर के वार्ड नं. 3 में स्थित अयोध्या नगर में 5 लाख के लागत से सी.सी. रोड बनेगा. सी.सी. रोड का भूमिपूजन नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी एवं वार्ड 03 पार्षद श्रीमति सुनैना पप्पु ठाकुर द्वारा श्रीफल फोड़ कर एवं पूजा अर्चना कर किया गया। उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि सीमेन्ट ब्राण्डेड कम्पनी का उपयोग करे तथा पानी से क्यूरिंग लगभग 15 दिनों तक कराये रेती, गिट्टी की मात्रा उचित रहे बढ़ाये ना। भूमिपूजन के समय भाजपा नेता पप्पू ठाकुर, पुरूषोत्तम यादव, रणजीत सिंग, श्रीमती ममता साहू, व्यू डेनियल, कविता साहू, रेणू साहू, लल्ली साहू, धनेश्वरी साहू, दिव्या चन्द्राकर उपस्थित थे।








