बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह घटना परसा कपा गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां परसा कपा गांव में स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जैसे ही पुलिस को इस घटना की खबर मिली तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की. हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

इलाके में फैली सनसनी
पुलिस के अनुसार, यह हत्या बेहद सुनियोजित और क्रूर तरीके से की गई प्रतीत होती है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह और आर्थिक पहलू जैसे पहलुओं की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आशंका जताई जा रही है कि पुजारी द्वारा चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की है. आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग गए. हालांकि, हत्या क्यों की गई, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.