भारत-वेस्टाइंडीज।भारत-वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। मोहम्मद सिराज ने तजनारायण चंद्रपॉल को आउट कर पहली सफलता दिलाई। नीतिश रेड्डी ने शानदार कोच पकड़ा। इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने भारतीय पारी को 448 के स्कोर पर घोषित करने का फैसला किया है। भारत ने मेहमानों पर 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा 104 रनों पर नाबाद रहे। भारत का यह फैसला बताता है कि वह तीसरे दिन ही मैच को खत्म करना चाहते हैं।
अभी तक हुए दो दिन के खेल में भारत का दबदबा पूरी तरह से दिखा है। टॉस को छोड़कर हर चीज टीम इंडिया के हित में रही है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम मात्र 162 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने 4 तो जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग में जडेजा के अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के पास अभी 286 रनों की लीड है।
IND 448/5 d
WI 162 & 21/1
जडेजा ने किया कैम्पबेल का शिकार
IND vs WI Test । रवींद्र जडेजा ने कैम्पबेल को आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। वेस्टइंडीज 24 रन पर दो विकेट गंवा चुका है। भारत के पास अभी भी 262 रनों की बढ़त है।
सिराज ने दिया पहला झटका, नीतिश का शानदार कैच
IND vs WI Test नीतिश रेड्डी के शानदार कैच ने तेजनारायण को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। टीम इंडिया अब जीत से 9 विकेट दूर है।
चंद्रपॉल ने लगाया पहला चौका
IND vs WI Test। 6वे ओवर की आखिरी गेंद पर तेजनारायण चंद्रपॉल ने मोहम्मद सिराज को चौका लगाया। यह वेस्टइंडीज की दूसरी पारी का पहला चौका है। आखिरकार शुभमन गिल ने स्पिन अटैक पर लगाई। 7वां ओवर जडेजा डालेंगे।
स्पिनर्स का इंतजार
IND vs WI Test । पहले चार ओवर तेज गेंदबाज डाल चुके हैं, मगर शुभमन गिल अभी भी स्पिन लेकर नहीं आए हैं। पिच पर स्पिनर्स के लिए बहुत मदद है। उनके आते ही विकेटों का तांता लग जाएगा।
दूसरे छोर से आए सिराज
IND vs WI Test । बुमराह के साथ कोई स्पिनर नहीं सिराज दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं। दूसरी इनिंग में अकसर शुरुआत से ही एक स्पिनर एक एंड से दिखाई देता है।
जसप्रीत बुमराह करेंगे आगाज
IND vs WI Test। वेस्टइंडीज की पारी का आगाज करने चंद्रपॉल और कैम्पबेल मैदान पर उतर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
भारत ने घोषित की पारी
IND vs WI Test । तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही भारत ने पारी घोषित कर ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए। वेस्टइंडीज 286 रन पीछे हैं। जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने 100 रन का आंकड़ा छुआ।
जडेजा के हात्थे चढ़े वारिकन
IND vs WI Test । जडेजा ने इस मैच में वारिकन के खिलाफ 5 छक्के लगाए हैं। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक पारी में किसी गेंदबाज द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक सिक्स हैं। लिस्ट में धोनी 6 छक्कों के साथ टॉप पर हैं, उन्होंने यह कारनामा डेव मोहम्मद के खिलाफ 2006 में किया था।
जडेजा के 2025 में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर
IND vs WI Test । रवींद्र जडेजा के नाम इस साल 7 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। जिसमें दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वह 2025 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
जडेजा की नजरें क्या 200 पर होगी?
IND vs WI Test । रवींद्र जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 175 रनों का है। वह अहमदाबाद टेस्ट में फिलहाल 104 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनकी नजरें आज दोहरे शतक पर हो सकती है। भारत के पास इस मैच में समय ही समय है।
वॉशिंगटन सुंदर दिखाएंगे बल्लेबाजी में दम?
IND vs WI Test । सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, वह इंजर्ड भी थे, मगर उनके पास बल्लेबाजी में इसकी कसर निकालने का पूरा मौका है। आज वह एक आतिशी पारी खेल भारत को बड़े स्कोर की ओर ले जा सकते हैं।
भारत के पास 286 रनों की बढ़त
IND vs WI Test । दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मेहमानों पर 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। आज तीसरे दिन टीम इंडिया इस लीड को 400 के करीब ले जाने की कोशिश करेगी।








