महासमुन्द। पार्षद मुस्ताक खान ने बताया कि नयापारा वार्ड नंबर 7 में तारणी मंदिर के पास नया विधुत पोल लगाने लगातार मांग किया जा रहा था बहुत पुरानी मांग को पार्षद मुस्ताक खान (विक्की )के द्वारा पूरा किया गया. विद्युत पोल पुराना होने के साथ सड़ चुका था उसे सोमवार को बदलकर नया विद्युत पोल लगाया गया. मुस्ताक खान ने कहा जो चुनाव के वक्त जो वादा किया था उस काम पूरा किया गया. पार्षद मुस्ताक खान ने कहा आप लोगों का विश्वास ही मेरी जीत है आगे भी वार्ड का सभी विकास कार्य जनसेवक पार्षद विक्की खान द्वारा पूरा किया जायेगा। विधुत पोल लगाने के समय वार्डवासी सुनिता साहू, हेमकांती देवानगन,मोहसिन खान राजेश सिन्हा लाला पटेल, प्रदीप मोहान्ती ,बाबाखान एवं वार्डवासी मौजूद थे।








