Raipur के बेबीलोन टावर में भीषण आग, रूफटॉप रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को बचाया,आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे लोग घबराकर शीशे तोड़कर कूदने की तैयारी में थे

0
38

राजधानी के वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन टावर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इसके बाद नौवीं मंजिल पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे लोग घबराकर शीशे तोड़कर कूदने की तैयारी में थे, लेकिन बचाव दल के समय पर पहुंचने से उन्हें बचा लिया गया।

रायपुर। राजधानी के वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन टावर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इसके बाद नौवीं मंजिल पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे लोग घबराकर शीशे तोड़कर कूदने की तैयारी में थे, लेकिन बचाव दल के समय पर पहुंचने से उन्हें बचा लिया गया। सभी सुरक्षित हैं।रात करीब नौ बजे लिफ्ट के केबल में लगी आगआग मंगलवार रात करीब नौ बजे लिफ्ट के केबल में लगी और तेजी से पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर तक फैल गई। इस दौरान, नौवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में लगभग 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से सात लोग धुएं और आग की वजह से अंदर फंस गए। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत

कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे ने खुद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, जबकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। अंदर फंसे हुए लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और एक व्यक्ति की हालत गंभीर भी हो गई थी। हालांकि, बचाव दल की त्वरित कार्रवाई ने सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।