शहर के 200 फुटपाथ व्यवसायियों काे मिला प्रशिक्षण, स्ट्रीट वेंडरों के हित व अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशिक्षण जरूरी : पंकज

0
37

महासमुंद। महासमुंद के स्ट्रीट फूड वेंडरों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण एवं किट, प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम स्थानीय स्टेशन रोड स्थित होटल स्वर्ण में किया गया। प्रशिक्षण में फूड सेफ्टी से संबंधित जानकारी देकर ट्रेनर द्वारा दिया गया। जिसमें शहर के 150 वेंडरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी वेंडरों को किट जिसमें ड्रेस व तौलिया सहित अनेक प्रकार के सामग्री एवं नासवी (नेस्ले) संस्था का प्रमाण पत्र तथा एफएसएसएआई का सर्टिफिकेट निःशुल्क प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम दिल्ली से संचालित नासवी संस्था जो स्ट्रीट फूड वेंडरों के हितों के लिए भारत के 25 राज्यो में अपनी सेवा दे रहे हैं। द्वारा किया गया। स्ट्रीट वेंडरों उक्त प्रशिक्षण दिलाने में समाजसेवी पंकज साहू का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने स्ट्रीट वेंडराें, फुटपाथ व्यवसायियों के हितों व अधिकार के लिए उन्हें जागरूक करने की दिशा में प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया।
नेस्ले द्वारा महासमुंद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने में श्री साहू का योगदान रहा। श्री साहू उक्त संस्था के राष्ट्रीय सदस्य हैं। कार्यक्रम पश्चात पंकज साहू ने स्थानीय फुटपाथ लघु व्यवसायी संघ महासमंुद के 200 स्ट्रीट फूड वेंडरों को नासवी में विलय कर विधिवत सदस्यता दिलाया। अब फुटपाथ लघु व्यवसाई सम्बद्ध नासवी महासमुंद के नाम से राष्ट्रीय संगठन बन गया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता पंकज साहू, अतिथि खाद्य औषधि विभाग से शंखनाद भोई एवं मुंबई से जय मिश्रा (नासवी) तथा ट्रेनर पटना के विशाल आनंद सहित जबलपुर के प्रदीप तिवारी उपस्थित रहे।