महासमुन्द। घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के करोड़ो नागरिकों को ध्वजारोहण का अधिकार दिया। उक्त बाते नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कही और आगे कहा कि सभी घरों में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराये तथा देश के अमर शहीदों को याद करें। मोर तिरंगा मोर अभिमान में प्रमुख रूप से पार्षदगण पीयूष साहू, चन्द्रशेखर बेलदार, सीता डोन्डेकर, धनेश्वरी सोनवानी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, भाजपा नेता शरद मराठा, सोनाधर सोनवानी, गौरव राठी, रोशन बग्गा, समसु खान, पुष्पा चन्द्राकर उपस्थित थे।








