ओव्हर ब्रीज के नीचे 4 फिट सड़क बनाने की योजना थी जनता व उपाध्यक्ष के सुझाव से बनेगा 8 फीट सड़क

0
63

महासमुन्द। वार्ड नं. 14 स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे निर्माण कार्य कराये जाने के पूर्व नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष व वार्ड नं. 14 के पार्षद देवीचन्द राठी ने स्थल निरीक्षण किया जिसमें कई कमिया देखी गई। नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू को भी अवगत कराया गया वे भी मौके पर पहुंचे, वार्ड नं. 19 के पार्षद पति बादल मक्कड़, वार्ड के पूर्व पार्षद गोलू मदनकार भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका भी थे। इसके अलावा नगर पालिका एवं सेतू निगम के इंजीनियर के साथ आसपास के नागरिक भी सुझाव देने के लिए उपस्थित थे। उल्लेखनिय है कि वार्ड नं. 14 में स्थित रेल्वे ओव्हर ब्रीज के नीचे लगभग 68 लाख की लागत अद्योसंरचना मद से पेव्हर ब्लाक दोनों तरफ सर्विस रोड बाऊन्ड्रीवाल बनाने का ठेका हो चूका है लेकिन इसमें कमिया है उक्त ठेके के मुताबिक सर्विस रोड के लिए 4 फीट से अधिक चौड़ाई नही मिल पा रही थी दोनो तरफ सकरी रोड बन रही है और बीच में बाउंड्रीवाल का घेरा करने का प्रावधान था। नपाध्यक्ष को बताया गया कि सकरी रोड बनाने का कोई औचित्य नही है कम से कम 8 फीट चौड़ी सर्विस रोड दोनों तरफ होना चाहिए। जनता की ओर से सुझाव आया कि ब्रीज के नीचे पुरे कांक्रीट या पेव्हर ब्लाक बिछाकर ओपन रखा जाये जनहित मे लोगो का काम आयेगा। पार्किंग भी हो सकती है खोमचे ढेले भी लगाया जा सकता है जिससे बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध हो पायेगा। निरीक्षण उपरान्त निर्णय पर पहुंचे कि सकरी रोड बनाने के बजाय रोड को कम से कम 8 फीट चौड़ी रखी जाये तब आने जाने वालों का आवागमन सुगम होगा। आसपास निवासरत लोग भी आ जा सकते है सभी दृष्टिकोण पर विचार कर नपाध्यक्ष निखिलकांत साहु, उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने नपा के सब इंजीनियर को निर्देश दिया कि दोनो तरफ रोड की चौड़ाई बढ़ाने के बाद ही घेरा करें साथ ही ठेकेदार को भी हिदायत दी गई कि निर्माण कार्य को तकनीकी अधिकारी के मार्गदर्शन में ही करे, और अपनी मनमानी ना करें। उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि आने वाले समय ओव्हर ब्रीज के नीचे को बहुउपयोगी बनाया जावेगा। जिसका शहर की जनता को लाभ मिलेगा।