नगर पालिका उपाध्यक्ष की जीत संगठन की शक्ति और एकता की जीत -प्रफुल्ल

0
70

महासमुन्द।  20 मार्च को नगरपालिका परिषद महासमुन्द में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी देवी चंद राठी की ऐतिहासिक जीत को संगठन की शक्ति और जनप्रतिनिधियों की एकता की जीत बताते हुए निर्वाचन प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष,समस्त सहयोगी पार्षदों और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दिया | 

नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्वाचन पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में आभार सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पार्षदों सहित अन्य सभी सहयोगी पार्षदो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला मुख्यालय में हुई इस जीत का श्रेय पार्टी की नीतियो और जनप्रतिनिधियों की दृढ़ संकल्प शक्ति का परिचायक है |

महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद और संगठन के पदाधिकारियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि शहर के 30 वार्डो में भाजपा के 17 पार्षदों की संख्या होने के बाद भाजपा के विजयी उपाध्यक्ष प्रत्याशी देवीचंद राठी को 24 वोट मिलना ये साबित करता है की अन्य सहयोगी पार्षदों को भाजपा की रीति नीति और कार्य योजनाओं पर पूरा भरोसा है | 

पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भी नगर पालिका महासमुंद में भाजपा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे कार्यकाल में शहर विकास और जनहित के लिये सभी को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया | 

आभार सभा में उपस्थित जनो का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के कुशल नेतृत्वकर्ताओ और सभी सहयोगी पार्षदों को देते हुए सदैव सभी से सहयोग और मार्गदर्शन का आह्वान किया | चुनाव में किये गए सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त करते हुए देवीचंद राठी ने सबका साथ सबका विकास का संकल्प दोहराया | 

मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने भी जिला मुख्यालय के नगरपालिका में भाजपा उपाध्यक्ष की ऐतहासिक जीत पर पार्षदों ,सन्गठन के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर और सशक्त नगरपालिका के रूप में पहचान स्थापित करेंगे | अपील समिति में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रीति बादल मक्कड़ और निश्चय पूनम चंद्राकर को भी सभी ने शुभकामनाएं दिया |

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा एम आर विश्वनाथन ,संदीप घोष,राहुल चंद्राकर, मीना वर्मा,अरविंद प्रहरे ,गोपाल वर्मा,पार्षदगण सुरीना पप्पू ठाकुर सीता टांडेकर जरीना हफीज कुरैशी  माखन पटेल कल्पना सूर्यवंशी हरबंस सिंह नानू भाई माधुरी यादव चंद्रशेखर बेलदार भारती राजेंद्र चंद्राकर पवन पटेल भाऊ राम साहू पीयूष साहू शुभ्रा शर्मा धनेश्वरी सोनवानी सहित भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी और भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे | आभार सभा का संचालन मण्डल पदाधिकारी हनीश बग्गा ने किया |