समस्त बडी-छोटी नालियों की सफाई एवं नालियों में वर्षों से जमे अंदर के कीचड़ मलमा की सफाई किये जाने के सौंपा आवेदन
महासमुन्द। पार्षद मुस्ताक खान ( विक्की) ने नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत को वार्ड नं 07 के समस्त बडी-छोटी नालियों की सफाई एवं नालियों में वर्षों से जमे अंदर के कीचड़ मलमा की सफाई किये जाने आवेदन सौंपा है. पार्षद मुस्ताक खान ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में वार्ड नं 07 कुंवर दिलीप सिंह जुदेव वार्ड महासमुन्द, तहसील व जिला महासमुन्द छ.ग. में वर्षों से नालियों की सिर्फ ऊपर -ऊपर सफाई किया जा रहा हैं जिसके कारण नालियों में नीचे मलमा पड़ा हुआ है जिसके चलते नालिया आये दिन जाम हो जाती है तथा लोगो को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पडता है तथा नाली से पानी बहने में परेशानी होती है, जिसके कारण मच्छरो का प्रकोप बना हुआ तो लोगो में बीमारी होने का आशंका है। ज्ञात हो कि, नाली से मलमा निकालने के पश्चात उक्त मलमा को नाली के पास ही रख दिया जाता है, तथा उसे ले जाने के लिये कब व्यक्ति आयेगा उसका कोई ठिकाना नहीं रहता कभी कभी तो 2-3 दिनों बाद मलमा ले जाने के लिये आते तब तक सारा कचरा सडको या उसी नाली मे पुनः वापस चला जाता है। पार्षद मुस्ताक खान ने अध्यक्ष निखिलकांत साहू को आवेदन पत्र लिखकर निवेदन किये है कि वार्ड नं 07 समस्त बडी-छोटी नालियों की सफाई एवं नालियों में वर्षों से जमे अंदर के मलमा की सफाई जल्द करवाने की मांग की ।
3 समय पानी की मांग भी किया
पार्षद खान ने आवेदन में 3 समय पानी मांग करते हुए कहा वर्तमान में वार्ड नं 07 कुंवर दिलीप सिंह जुदेव वार्ड महासमुन्द, तहसील व जिला महासमुन्द छ.ग. में वर्तमान में गर्मी के मौसम में अधिकांत कुँआ सुख चुका है जिसके कारण पानी कि विकराल समस्या है, जिसके कारण नलो में 3 समय पानी प्रदान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है, तथा जहां पर डज्यूबवेल से पानी नही प्राप्त हो रहा है ऐसे स्थानों पर टैंकर से पानी सप्लाई किये जाने की अत्यंत ही आवश्यकता हैं समस्त नयपारा वार्ड नं 07, 04, 05, 06, 08, 11, 09 वर्तमान गर्मी के मौसम में पेजलय की समस्या को ध्यान में रखते हुये तीन समय नलों मे पानी प्रदान किये जाने तथा जहाँ पर ड्यूबवेल से पानी नही आ रहा है वहां टैंकर की व्यवस्था करने की मांग पार्षद विक्की खान ने की है
वार्ड नं 07 में पर खुदे हुये ड्यूबेवल हेतु सबमर्शिबल पम्प लगवाये जाने की मांग पार्षद विक्की खान ने की
वर्तमान में वार्ड नं 07 कुंवर दिलीप सिंह जुदेव वार्ड महासमुन्द, तहसील व जिला महासमुन्द छ.ग. में गर्मी के मौसम में पेयजल की अति आवश्यकता है, जिसके तहत ट्यूबेल खुदा हुआ जिसमें कोई पम्प नही होने से पानी नही निकाल पा रहे है। वर्तमान में आने वाले 4-5 माह गर्मी के मौसम मे पानी की विकराल समस्या है आस-पास का कुंआ सुख चूंका है तथा अधिकांश लोगो के घरो में नल नही होने के कारण उक्त ड्यूबवेल में निम्न स्थानों पर सबमर्शिबल पम्प लगाये जाने की मांग पार्षद विक्की खान ने की है
(1) माया पाण्डेय के घर के पास
(2) शिव चौक, पुलिस चौकी के आगे ।
(3) देवेन्द्र मेश्राम के घर के सामने ।
(4) तारणी मंदिर के पास ।
(5) संजय यादव के घर के पास








