महासमुन्द।नयापारा में पुलिस का खौफ नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद,वार्ड पार्षद विक्की खान की पहल पर महिलाएं नशा मुक्ति एवं समाज सुधार के चलाएगी अभियान
महासमुंद। नयापारा शिव चौक महासमुंद नयापारा क्षेत्र वार्ड 7 पार्षद विक्की खान एवं समाजसेवी अशोक साहू के तत्वाधान में महिला समूह ने समिति गठित करके अवैध शराब एवं गांजा के खिलाफ शिव चौक में बाहरी लोगों का आकर गांजा पीना,शराब पीना गाली गलोज करना इसको बंद करने के लिए महिला समिति समाज सुधार के लिए खुद रात को डंडा लेकर घूमते हैं । नयापारा क्षेत्र के नागरिक की ओर से कई बार पुलिस सहायता केंद्र खोलने के लिए मांग किया गया। है लेकिन प्रशासन कुछ ध्यान नहीं देता नयापारा एक बहुत बड़ा क्षेत्र है एक पुलिस सहायता केंद्र की आवश्यकता है महिला समिति का कहना है यदि इस समस्या का हल नहीं निकलेगा तो आगे चलकर हम सब लोग महासमुंद पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देंगे की नयापारा क्षेत्र में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो इसके बाद भी मांग पुरा नही हुआ तो पार्षद सहित नयापारा की महिला व जनता आन्दोलन करेंगे।








