महासमुन्द।महासमुन्द नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शंकराचार्य भवन में सम्पन्न हुआ सभी पार्षदों ने हिंदी भाषा में शपथ लिया परंतु विजय साव ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लिया पार्षद विजय साव ने शपथ लिया कि वे भारत के सविधान के नियमों का सैदैव पालन करेंगे और ईमानदारी पूर्वक कार्य करने और बिना भेदभाव के सभी जनता के प्रति समान व्यवहार बनाये रखने का शपथ लिया.विजय साव ने संगवारी मल ला जय जोहार कहते हुए शपथ लिया उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा भी लगाया.

इस तरह छत्तीसगढ़ी भाषा में लिया शपथ
मे विजय साव निर्वाचित पार्षद नगर पालिका परिषद महासमुंद ईश्वर के शपथ लेवत हव कि मे सत्य अऊ सही वचन से कहात हव कि मे हा भारत के संविधान ल सही मान के ओखर परति श्रद्धा अऊ निष्ठा रखूं अऊ भारत के सम्प्रभुता अऊ अखण्डता ल अक्षुण्ण बनाके रखहूं अऊ मे अपन कामकाज ल ईमानदारी अऊ बिना भेदभाव के काम ल करे के शपथ लेवत हवं








