प्रदेश की जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा पर जताया भरोसा-प्रफुल्ल

0
68

महासमुन्द ।|1 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय महासमुंन्द में नगरीय निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने जिला संगठन के पदधिकारियो के साथ नव नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात के साथ मुलाकात करते हुए उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए वन टू वन चर्चा की | उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक के रूप में महासमुंन्द पहुंचे भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा का भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,महासमुंन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा , सहित पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ,पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर बिलासपुर प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी चंद्रहास,चन्दकार पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप दीवान विधानसभा प्रभारी निरंजन शर्मा जिला मंत्री मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका सतपाल सिंह पाली पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने आत्मीय अभिनन्दन किया | इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने छग प्रदेश के नगर निगमो और पालिकाओं में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के विकास कार्यो और जनहित की योजनाओ को जीत का आधार बताया | जिलाध्यक्ष ने कहा कि महासमुंन्द में हम जीत से चूक गए परन्तु भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ की परिश्रम से हमने 10 हजार से भी अधिक मत प्राप्त किया है | पार्टी समर्थित 17 पार्षद विजयी हुए है जो इस शहर में पहिली बार संख्या के आधार पर सर्वाधिक बड़ी जीत है | निकाय के लिये उपाध्यक्ष चयन पर्यवेक्षक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और कार्यो पर विश्वास की मुहर लगाई है और प्रदेश में ऐतहासिक विजय पार्टी की हुई है | डेढ़ साल के समयावधि में प्रदेश सरकार के मुखिया ,मुख्यमंत्री विंष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जो जनहित के कार्यो को गति दी ,महतारी वंदन ,आवास योजना और गांव गरीब मजदूर किसानों के हित मे कार्ययोजना बनाकर उनका जीवनस्तर उठाने और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम किया है उसपर जनता ने अपना जनादेश देकर साबित कर दिया है कि केंद्र ,राज्य की 2 इंजन की सरकार के साथ अब नगरीय निकाय के रूप में तीसरी इंजन के साथ विकास को नई गति मिलेगी | नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने उनसे मुलाकात कर उपाध्यक्ष चयन के बारे मे विस्तृत चर्चा की और विश्वास जताया कि इतनी अधिक संख्या में भाजपा पार्षदों का जितना ही उपाध्यक्ष बनाने के लिये पार्टी की दावेदारी को मजबूत कर रहा है | प्रफुल्ल ने कहा कि सभी से चर्चा विचार पश्चात संगठन के द्वारा तय किये गए नाम को सभी एकजुट होकर समर्थन करेंगे और भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे | विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी उपस्थित जनो को प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ स्थानीय पार्षदों को विजयी होने पर बधाई देते हुए कहा कि जन जन का विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है | इसी विश्वास के साथ प्रदेश की जनता ने निगमो और निकायों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधियों को सर्वाधिक संख्या में जनादेश दिया है | प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार चुनावी कार्य हुए है फिर भी मुख्यमंत्री विंष्णुदेव साय जी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दी हुई गारंटी को पूरा करते हुए अपना वादा निभाया है | आने वाले समय मे हम सभी मिलकर विकास और जनकल्याणकारी कार्यो का नया इतिहास लिखेंगे डॉ विमल चोपड़ा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी सब पार्षद एकजुट होकर नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनना है शहर के विकास में| आगे गती बढ़ाएंगे भाजपा कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका और आभार मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा ने किया | इस अवसर पर जिला कार्यालय में प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित पार्षद गण सुनैना पप्पू पटेल सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी हरबंस सिंह नानू भाई देवचंद राठी माधुरी यदु प्रीति बदल मक्कड़ निश्चय चंद्राकर चंद्रशेखर बेलदार भारती राजेंद्र चंद्राकर पवन पटेल भावऊराम साहू पीयूष साहू शुभ्रा मनीष शर्मा – धनेश्वरी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here