महासमुन्द।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 वार्षिक कैलेंडर गतिविधि के अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिरकोनी शाखा तुमगांव में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को शासन की योजनाओ एवं गतिविधियों के लाभ के बताते हुए श्रीफल एवं गमछा से सम्मानित किया गया। जिसमें प्राधिकृत अध्यक्ष तुलसराम साहू, समिति प्रबंधक मोहन जांगड़े, समिति के कर्मचारियों सहित अधिकांश संख्या में किसान सम्मिलित हुए।








