महासमुन्द। गाय को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है. हमें कहीं भी मृत गाय दिखे तो उसका अंतिम संस्कार करना चाहिए. त्रिमूर्ति कॉलोनी में एक गाय का किसी कारण से मृत्यु हो गई. त्रिमूर्ति कालोनी के लोगों ने पार्षद धनेन्द्र चन्द्राकर (विक्की ) को सूचना दिये. पार्षद ने तत्काल नगर पालिका से जेसीबी मांगवाया और अपने हाथों से उठाकर मृत गौमाता को जेसीबी में रखकर भलेसर गौशाला के पास ले गए वहां उनका अंतिम संस्कार (दफनाया गया) किया गया। पार्षद के साथ गौ सेवक हिमांशु तिवारी, बबलू देवांगन भी उपस्थित थे।








