महासमुन्द। पार्षद विजय साव अवैध कब्जा को लेकर 22 फरवरी शनिवार को पार्षद एक्शन मोड में दिखे। मोहारीभाठा वार्ड क्रमांक 28 में पार्षद विजय साव ने अवैध कब्जा धारियों पर कार्रवाई की तैयारी शूरू कर दी है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपने घर के सामने कब्जा कर रहे हैं वह सही नहीं है. गली मोहल्ले के सड़क के जमीन पर सिमेंट से ढलाई कर या फर्शी पत्थर बिछाकर जमीन को अवैध कब्जा कर रहे हैं उस जमीन कब्जा करना छोड़े क्योंकि अवैध कब्जा करने से सड़क की चौड़ाई कम हो रही है जो भविष्य में परेशानी का कारण बनेगा उन्होंने कहा यदि अवैध कब्जा करना नहीं छोड़ेंगे तो तहसील कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई करायी जायेगी








