वार्ड के लोग मेरे परिवार से कम नहीं, मुझे पार्षद चुनने के लिए मेरे लिए वार्ड के वार्ड 3 के वासियों का आभार धन्यवाद करती हूं: सुनैना पप्पू ठाकुर

0
83

वार्ड के लोग मेरे परिवार से कम नहीं मेरे लिए मैं वार्ड 3 के क्षेत्र का आभारी हूं : सुनैना पप्पू ठाकुर
महासमुंद। भाजपा की वार्ड क्रमांक 3 की प्रत्याशी सुनैना ठाकुर ने कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी प्रीति सोनवानी को 284 से हराया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रीति सोनवानी को कुल 269 वोट मिले, जबकि सुनयना सुमित्रा ठाकुर को 553 वोट मिले। पूरे वार्ड 3 में सुनैना ठाकुर के घर से खुशियों की लहर उठ गई, वार्ड के लोगों का कहना है कि सुनैना ठाकुर मिलनसार व्यक्ति हैं, जिनकी वजह से सुनैना ठाकुर को आसानी से जीत मिल गई।

चुनाव जितने के बाद ठाकुर दंपति ने बाजे गाजे के साथ इमलीभाठा,अयोध्या नगर,श्री राम वाटिका,राम रहीम नगर पूरे वार्ड 03 के सड़कों में विजय जूलूस निकालकर सबका आभार व्यक्त किया. इस दौरान वार्ड के लोग नवनिर्वाचित पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। वार्ड वासियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया. नवनिर्वाचित पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर ने कहा कि 3 वार्ड वासियों ने मुझे पार्षद बनाया अब वार्ड का विकास होगा नालियों की नियमित साफ़ सफाई होगी सभी मेरे वार्ड के सखी, माताएं, भाईयो एवं बहनों आदरणीय वरिष्ठ नागरिक एवं प्यारे बच्चों का भी धन्यवाद करती हूं. सुनैना पप्पू ठाकुर ने यह भी कहा मेरे वार्ड के लोग मेरे परिवार से कम नहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here