भाजपा ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण के नाम पर दिखाया ठेंगा- द्रोण चंद्राकर संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद
महासमुंद। महासमुन्द जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व बावनकेरा के पूर्व सरपंच द्रोण चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर छत्तीसगढ़ के पंचायत, जिला पंचायत व जनपद पंचायत आरक्षण में ओबीसी वर्ग के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण के नाम पर ठेंगा दिखाया है। द्रोण चंद्राकर ने यह भी कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की आबादी 53 प्रतिशत से अधिक है। सबसे अधिक आबादी वर्ग को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जाना भाजपा का ओबीसी विरोधी चेहरा को उजागर कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण देने प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे दुर्भावना पूर्वक भाजपा ने राजभवन में अटका दिया। वह आज भी राजभवन में लंबित पड़ा है। श्री चंद्राकर ने विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित
नहीं है, जबकि यहां की आधी आबादी ओबीसी वर्ग की है। इस बहुसंख्यक आबादी के साथ राज्य की बीजेपी सरकार अन्याय कर रही है।
भाजपा सरकार के भेदभादव पूर्ण नीति के चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे हैं। जनपद, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सरपंचों के आरक्षण में ओबीसी वर्ग को पूरी तरह से नजर अंदाज किया जाना ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है। महासमुंद जिला में ओबीसी वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं। जबकि यहां बड़ी आबादी ओबीसी वर्ग की है। भाजपा सरकार ने दुर्भावना पूर्वक आरक्षण जारी कर ओबीसी वर्ग को कुचल दिया है।








