ग्राम पंचायत भोरिंग में श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्षगांठ के अवसर पर 11 जनवरी की शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
91

ग्राम पंचायत भोरिंग में श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्षगांठ के अवसर पर 11 जनवरी की शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा रहे। अध्यक्षता आरंग पूर्व विधायक संजय ढीढी ने की । विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्वती राधेश्याम साहू, कीर्ति बघेल मंचासीन रहे ।

कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी की आरती और पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों द्वारा श्री राम चंद्र के मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की बात कही गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चोपड़ा ने जय श्री राम का जयघोष करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम हमारे आराध्य श्री राम के जन्म स्थान पर उनके भव्य मंदिर को देख पा रहे हैं, हमारे पूर्वजों के अथक साहस, बलिदान और भाजपा सरकार व संघर्षित हिंदुओं के कारण आज यह सब संभव हो सका। आज हम एक ऐतिहासिक दिन का उत्सव मना रहे हैं। यह दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज से ठीक एक साल पहले, हमारे प्रिय भगवान श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। श्री राम मंदिर न केवल हमारे धर्म और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी आस्था और विश्वास का भी प्रतीक है।

डॉ. चोपड़ा ने आगे कहा श्री राम मंदिर हमें भगवान श्री राम के आदर्शों और मूल्यों को याद दिलाता है, जो हमें सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं ।हम श्री राम चंद्र की कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं, ताकि हम उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में उतार सकें। हमें भगवान श्री राम के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और आगे कहा श्री राम चंद्र जी की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर बनी रहे ।

संबोधन के पश्चात् विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें राउत नाचा, संगीत जैसे पारम्परिक लोक नृत्य शामिल थे।

ग्राम पंचायत भोरिंग में कार्यक्रम के दौरान के सरपंच, गिरधर आवडे, कीर्ति बघेल, डॉ. उदय राम साहू, अनिल ढीढी, खोसिल जेंड्रे, ईश्वरी प्रसाद साहू, लोकनाथ साहू, नारायण साहू, पंचगण, कार्यक्रम में आए हुए अन्य अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम का आयोजन भोरिंग के उपसरपंच तेजराम साहू ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here