पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा भाटापारा के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए
महासमुंद।भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रतिनिधित्व द्वारा पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा जी को नगर पालिका सिमगा (जिला बलौदाबाजार – भाटापारा) के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं ।
बता दें कि पूर्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा के चुनाव, उपचुनाव और रायपुर लोकसभा चुनाव में डॉ. चोपड़ा को रायपुर दक्षिण विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भारी मतों से विजयी हुए और रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भी अधिक मतों से जीते ।
संभावित है कि नगरीय निकाय चुनाव 10 से 15 फरवरी के बीच संपन्न किया जा सकता है, इस दौरान डॉ. चोपड़ा नगर सिमगा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देकर संगठन को मजबूत करेंगे व प्रत्याशी चयन और चुनाव कार्य संपन्न हो जाने तक चुनाव प्रभारी के रूप में काम करेंगे ।
जिला महासमुंद के जनप्रतिनिधि महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर और जिला संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ देवीचंद राठी समेत सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. चोपड़ा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. चोपड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका सिमगा के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे जो संगठन , क्षेत्र और देश प्रदेश को मजबूत और विकसित करने का कार्य करेंगे ।








