महासमुन्द। वृन्दावन विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल, महासमुंद में नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम हेतु 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान दिनाँक 06 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के, तथा नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थिति ब्रह्माकुमारीज एवं मेडिकल विंग के तरफ से, ब्रह्माकुमारी सुगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि – युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखना, समाज में जन-जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण करना है। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। तथा इसे राष्ट्र निर्माण और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प माना।
संस्था प्रमुख श्री एम. आर. विश्वनाथन ने नशा मुक्ति भारत अभियान को राष्ट्रव्यापी अभियान युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने तथा मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखने के सीख दी। संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने विद्यार्थी जीवन में नशे से होने वाले दुष्परिणामों को बतलाया। तथा नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं की काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए समाज को आगे आने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण साहू ने किया। तथा आभार व्यक्त उपप्राचार्य इंदु मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है।








