महासमुंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कलश यात्रा का भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष येतराम साहू तथा बीज निगम के अध्यक्ष चंद्राकर ने कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा रायपुर से प्रारंभ होकर महासमुंद के लिए प्रस्थान की। यात्रा के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने संत गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर मंडल प्रभारी श्रीमती मोनिका सहू जी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिकाजी नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी जी मनीष बंसल उत्तर प्रहर महामंत्री मीना वर्मा अग्रज शर्मा प्रकाश शर्मा माखन पटेल शेखर बेलदार राजू चद्राकर मुन्नालाल साहू लाल विजय सिंह हनीश बग्भी नईम खान हिमांशु चंद्राकर नेहरू बघेल नारायण साहू यूनिस राजवानी लक्ष्मी साहू दुर्गा सर्वा सोनाधर सोनवानी अमित साहू आकाश पांडे संतु खान अजेय चोपड़ा रामकृष्ण मेरी मूल चंद रात्रे चंद्रसेन जन प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक संत गुरु रविदास जी को नमन करते हुए कलश यात्रा की सफलता एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।








