एल्डरमेन पार्षदों का सम्मान करते न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व पार्षदगण

0
8


महासमुन्द: छ.ग. शासन द्वारा नामांकित एल्डरमेन पार्षदों का स्वागत-सम्मान
नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा – पूरे 30 वार्डों में मिलेगा मार्गदर्शन

महासमुन्द। छ.ग. शासन द्वारा नामांकित एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात आज न.पा. उपाध्यक्ष कक्ष में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी व पार्षदों द्वारा नामांकित पार्षद गण मोहन साहू, हनीश बग्गा, प्रभा साहू, लाल विजय सिंहदेव, मधु यादव को गुलदस्ता व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नव नियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी नियुक्त पार्षदों से शहर विकास में आपके अनुभव का लाभ मिलेगा। आप केवल एक वार्ड के ही पार्षद नहीं बल्कि पूरे 30 वार्ड में आपका मार्गदर्शन पालिका को प्राप्त होगा।

नव नियुक्त पार्षदों ने जताया आभार
नव नियुक्त एल्डरमेन पार्षदों ने छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, कृषि एवं बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, राज्य स्काउट गाइड प्रमुख आयुक्त इंद्रजीत गोल्डी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शिका व स्थानीय भाजपा जनों का पार्षद नियुक्त होने पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पार्षदगण पियूष साहू, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, धनेन्द्र चंद्राकर, राहुल आपड़े, रिंकू चंद्राकर, भाजपा नेता पवन साहू ने भी नामांकित पार्षदों का स्वागत-सम्मान किया।
`