महासमुन्द: नपा में भाजपा नेता हनीश बग्गा बने एल्डरमैन,  जमीनी कार्यकर्ता की नियुक्ति पर शहर में खुशी की लहर, नेताओं ने दी बधाई

0
26

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर के नगरी निकायों में एल्डरमैन पार्षदों की नियुक्ति के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुन्द में भाजपा के सक्रिय शहर कार्यालय प्रभारी हनीश बग्गा की नियुक्ति पर शहर की जनता में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि हनीश बग्गा भाजपा की सक्रिय राजनीति में जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले कार्यकर्ता व जमीनी नेता हैं। पूर्व में संगठन के विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वाह कर चुके हैं। शहर के इमलीभाठा शक्ति केन्द्र के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, शहर मंडल कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि जनसंघ की रही है। स्व. मुंशीराम बग्गा जनसंघ के नेता रहे हैं, वह हनीश के बड़े पिताजी थे।

वर्तमान में कई दायित्व  
वर्तमान में भाजपा शहर मंडल कार्यालय प्रभारी, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक के अलावा इमलीभाठा शक्ति केन्द्र भाजपा के संयोजक हैं। उनकी पार्टी निष्ठा को देखते हुए संगठन की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एल्डरमैन बनाया गया।

नेताओं का जताया आभार  
एल्डरमैन पार्षद की नियुक्ति पर हनीश बग्गा ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, कृषि बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, राज्य स्काउट गाइड मुख्य आयुक्त इंद्रजीत गोल्डी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी का आभार व्यक्त किया।

और कहा, “एल्डरमैन के दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। शहर विकास के लिए पूरा प्रयास होगा।” उनकी नियुक्ति पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और कहा कि शहर की जनता को हनीश के अनुभव का लाभ मिलेगा