महासमुंद। झलप क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व विधायक एवं भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने आज पटेवा और बनपचरी धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रीफल फोड़कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ. चोपड़ा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, कि थोड़ा सा जो है, कह सकते हैं कि हड़ताल के कारण कुछ कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इसको दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है और शीघ्र ही धान खरीदी द्रुत गति से चालू होगी। अभी यह प्रारंभ है।
डॉ. चोपड़ा ने यह भी बताया कि आज धान की आवक कम रही, जिसका मुख्य कारण है कि अभी सारे किसान धान कटाई में व्यस्त हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एक-दो दिनों में यह गति पकड़ेगा और सारी कठिनाइयां दूर होंगी।
इस शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही धान खरीदी अपने पूर्ण वेग से शुरू होगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में आसानी होगी।
इस दौरान पटेवा सोसाइटी अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी पैकरा, लक्ष्मण पटेल, भाजपा नेता रविशंकर पैकरा, धिरेंद गिरी, नीतीश गजेंद्र, सुखराम ध्रुव, हेतराम ध्रुव, रामसिंह सिन्हा, सोसाइटी प्रभारी कुमारी निलिमा और बनपचरी सोसायटी अध्यक्ष टीकाराम पटेल, सुनील पटेल, खुगेश्वर पटेल, रामेश्वर पटेल, श्याम कुमार पटेल, हीरालाल पटेल, भुवन साहू, टेकलाल पटेल, देवनारायण साहू, तीरथराम दीवान, पप्पू पटेल सहित अन्य कृषक गण मौजूद थे।








