महासमुंद। श्री जलाराम जयन्ती पर्व पर गुजराती समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, भाजपा नेता गण संदीप घोष, राहुल चन्द्राकर, गौकरण साहू, श्याम साकरकर, शरद मराठा, गौरव राठी, सुमीत जैन ने फूलमाला चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हुये समाज जनो का स्वागत किया तथा सभी को बधाई दी गई। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर सिन्हा ने जलाराम भगवान से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।








