पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने ‘ऊषा अर्घ्य’ पर दी हार्दिक शुभकामनाएं: सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की :

0
16

महासमुंद | सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन, ‘ऊषा अर्घ्य’ के पावन अवसर पर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

डॉ. चोपड़ा ने आस्था के इस महापर्व पर स्वयं नगर कुलदेवी माँ महामाया मंदिर स्थित तालाब पहुंचकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों से मुलाकात की और उनकी सेवा करते हुए इस पर्व को पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

इस पावन बेला पर, डॉ. विमल चोपड़ा ने सूर्य देव और लोक आस्था की देवी छठी मैया से क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए मंगलकामना की।

आस्था और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने वाले इस पर्व के दौरान, डॉ. चोपड़ा ने माँ महामाया तालाब में दीपदान भी किया । उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और लोक परंपराओं के महत्व का संदेश देता है।