बदलते मौसम के साथ मसाले भी चेक करने चाहिए। कई बार पुराने मसालों में कीड़े लग जाते हैं और फिर कुकिंग के दौरान ये पता चलता है। मसालों में जाली वाले कीड़े या घुन लग जाते हैं, जिन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। मसालों में कीड़े मौसम में नमी या फिर सही तरीके से स्टोर न करने के कारण लग जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं मसालों में लगे कीड़ों को कैसे निकालें और इन्हें स्टोर कैसे करें।
कैसे निकालें-
अगर गरम मसाले, धनिया पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी जैसे मसालों में कीड़े लग गए हैं, तो उन्हें निकाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं।
धूप दिखाएं-
मसालों से कीड़े निकालने के लिए उन्हें धूप दिखाएं। अखबार या किसी हल्के कपड़े पर मसाले डालकर धूप में फैला दें। धूप की गर्मी से कीड़े खुद निकल जाते हैं।
गैस पर गर्म-
मसालों को छलनी से छान लें और फिर प्लेट में रखकर गैस पर गर्म करें। इससे भी कीड़े निकल जाते हैं। इससे जिंदा कीड़े निकल जाएंगे और मरे हुए को साफ करें।
स्टोर कैसे करें-
मसालों में कीड़े आगे न लगे, इसके लिए आपको उन्हें सही तरीके से स्टोर करना आना चाहिए। चलिए बताते हैं मसालों को स्टोर करने का सही तरीका।
एयर टाइट डिब्बा- कुछ लोग मसाले पैकेट में ही रखे रहते हैंऔर वैसे ही यूज करते हैं। खुले मसालों में कीड़े लगने के चांस ज्यादा रहते हैं। आप मसालों को एयर टाइट डिब्बे या मसालेदानी में रखें। इन्हें बीच में चेक करते रहें। साथ ही मसाले के डिब्बों को नमी वाली जगह पर न रखें।
तेज पत्ता- मसालों के डिब्बे में तेज पत्ता डाल दें। तेज पत्ते की महक से कीड़े बिल्कुल नहीं लगेंगे और दूर रहेंगे।
सिलिका जेल- बाजार में सिलिका जेल के पाउच आते हैं।
आप मसालों के डिब्बे में सिलिका जेल डाल सकते हैं। इससे भी कीड़े नहीं लगेंगे।








