अमिताभ बच्चन क्रिकेट के तगड़े शौकीन हैं। मैच जब भारत-पाकिस्तान का हो तो उनका उत्साह और भी देखते बनता है।एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद उन्होंने शोएब अख्तर की टांग खींची और पाकिस्तान को ट्रोल किया।शोएब अख्तर क्रिकेट टॉक शो में अभिषेक कुमार को अभिषेक बच्चन बोल गए थे। अब बिग बी इसी बात को पकड़ते हुए मजेदार कमेंट किया है।
जीत पर बिग बी का ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, ‘जीत गए। ‘अभिषेक बच्चन’, बढ़िया खेला… उधर जुबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिए दुश्मन को!! बोलती बंद।’ बिग बी ने ढेर सारे लाफिंग इमोजी बनाकर लिखा है, जय हिंद, जय भारत, जय दुर्गा मां। अमिताभ बच्चन के पोस्ट में भारत के लोग भी कमेंट्स करके मजे ले रहे हैं।
क्या था शोएब का मामला
शोएब अख्तर जब एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान में जीतने के चांसेज पर चर्चा कर रहे थे तो उनसे नाम में गलती हो गई थी। उन्होंने बोला था, ‘अगर मान लिया जाए कि पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को पहले ही आउट कर दे तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है।’ इस पर लोगों ने काफी मजे लिए थे अब अमिताभबच्चन ने भी शोएब को ट्रोल किया है। अभिषेक बच्चन ने भी इस पर रिएक्ट किया था। ट्विटर पर लिखा था, ‘सर, पूरे सम्मान के साथ बोल रहा हूं, नहीं लगता कि वे लोग ऐसा कर पाएंगे। मैं क्रिकेट खेलने में इतना अच्छा भी नहीं हूं।’
प्रीति जिंटा ने भी दी बधाई
प्रीति जिंटा ने भी भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्हान ट्वीट किया है, ‘वाह, क्या गेम है। भारतीय टीम को एशिया कप जीतने पर बधी हो। तिलक, शिवम और कुलदीप इस थ्रिलिंग जीत के लिए शुक्रिया।’








