एशिया कप फाइनल दुबई की पिच फिर बदलेगी रंग?

0
26

भारत वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल आज यानी रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में पहले ही दो बार पाकिस्तान को धूल चटा चुकी सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड की नजरें अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को तीसरी और आखिरी बार मात देकर खिताब उठाने पर होगी। IND vs PAK मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा है क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन होता है, समय के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है। पिछले तीन मैचों में कई बार दुबई की पिच का रंग बदला है। आईए एक नजर भारत बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

भारत बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मैदान के बीचों-बीच दो पिचें तैयार की गई हैं। एक पिच पिछले दो भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए इस्तेमाल की गई है, दूसरी नई है जिस पर इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच की तरह हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। दुबई की पिच ने पिछले कुछ मैचों में रंग बदला है, पिछले 4 मुकाबलों में 5 बार टीमें 150 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। वहीं पिछले इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच में तो दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बोर्ड पर लगाए थे। आज भी एक हाईस्कोरिंग रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद रहेगी। टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजरें पहले बॉलिंग करने पर होगी।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम T20I रिकॉर्ड
मैच- 103

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 51 (49.51%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 52 (50.49%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 58 (56.31%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 45 (43.69%)

हाईएस्ट स्कोर- 212/2

लोएस्ट स्कोर- 55

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 184/8

प्रति विकेट औसत रन- 21.13

प्रति ओवर औसत रन- 7.34

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 146

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में कुल 15 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में तीन बार ही जीत मिली है।