महासमुन्द। स्थानीय गांधी चौक के पास श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में 20 सितंबर को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 3 दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय आयोजन का शुभारंभ हुआ | 20 से 22 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन के प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा के अवसर पर रायपुर भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासना महासमुंन्द विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका,नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित आयोजनकर्ता समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारीयों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई कलशयात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने श्रीरामजानकी मन्दिर से मां महामाया मन्दिर ,विठोबा टाकीज ,नेहरू चौक से गांधी चौक तक शहर के प्रमुख मार्गों में जयकारे और सनातनी नारो के साथ शोभायात्रा पूर्ण किया | पश्चात कथा वाचक प्रवचनकार भूषण रोहित मोड़े जी के द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर ज्ञान गद्दी में अनंत श्री विभूषित भगवान जगद्गुरू रामानन्दाचार्य श्रीस्वामी नरेन्द्रा चार्य जी की वंदना के साथ ज्ञानकथा का विधिवत शुभारंभ किया | कथा के दौरान प्रवचन कार भूषण रोहित मोड़े जी ने कहा कि बिखरे हुए हिंदुओ को संगठित करने के साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान जगद्गुरु रामानन्दाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, हिन्दू धर्म की रक्षा के जनजागरण का महाभियान है | हिंदुओ कि एकता के साथ मानवता का ज्ञान बोध कराने के उद्देश्य से इस कथा का वृहद आयोजन महासमुंन्द की पावनधरा पर हो रहा | रोहित मोड़े जी ने कहा कि हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम जी के मंदिर प्रांगण में होने की वजह से यह आयोजन और गरिमामयी हो गयी है | इस आयोजन से जुड़े हुए समिति के सभी सक्रिय सदस्यों और क्षेत्र के श्रद्धालु साधुवाद के पात्र है जिनके अथक प्रयास से हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हुए है | कथा का उद्देश्य बताते हुए प्रवचनकार ने मानवता का संदेश के साथ मानवजाति के सुख समृद्धि और सुखी जीवन के लिए इस तरह के धार्मिक और आध्यत्मिक आयोजन आवश्यक है | हिन्दू धर्म के बिखराव और धर्म परिवर्तन को रोकने जगद्गुरू जी ने अपना जीवन समर्पित किया है | हम सभी मिलकर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाएंगे ये संकल्प हमे लेना है | हिन्दू धर्म खतरे में है ये कहा जाता रहा है मगर धर्म की रक्षा के लिए हमे अपना तनमन और सेवा समर्पण का भाव और कार्य समाज की रक्षा के लिए देना होगा | धर्म और सम्प्रदाय के अनुसार पूजा पद्धति में भिन्नता हो सकती है मगर मानवकल्याण के लिये सभी को एकजुट रहना ही होगा | श्रीकथा ज्ञानयज्ञ के 3 दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन कथा श्रवण का लाभ लेने का आह्वान करते हुए आयोजन कर्ताओं ने नागरिकों से कथास्थल पर श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील किया | संध्या पूजा आरती प्रसाद वितरण के साथ कथा के प्रथम दिवस को विराम दिया गया | प्रथम दिवस के आयोजन में प्रमुख रूप से घनश्याम माहेश्वरी, पवन पटेल बद्रीनाथ महेश्वरी मनीष शर्मा,मुन्ना साहू, कृष्ण दास महाराज,हर्ष चंद्राकर, पीयूष साहू मंगेश स्टाफ वाले रोहित चंद्राकर शरद मराठा ,मोहनी शर्मा, भारती चंद्राकर कल्पना सूर्यवंशी राजू चंद्राकर, श्वेता गुप्ता, ताराचंद चांडक गौरव राठी इंद्र कुमार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु गणमान्य नागरिकगण ,जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे |








