बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई तेजा सज्जा की ‘मिराई’, पहले दिन हुई बमफाड़ कमाई

0
26

30 साल के तेजा सज्जा (Teja Sajja) पिछले 6 साल से सिनेमा पर अपना जादू चला रहे हैं। साउथ से हिंदी सिनेमा तक… अभिनेता को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2024 में रिलीज हुई सुपरहीरो मूवी हनुमान (Hanuman) से मिली थी। अब एक बार फिर तेजा ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। उनकी आगामी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है

तेलुगु सिनेमा की आगामी फिल्म मिराई अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तरफ एक कदम बढ़ा चुकी है। इस एंटीसिपेटेड फिल्म ने पहले ही दिन न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में शानदार कारोबार कर तूफान ला दिया है। जानिए फिल्म मिराई का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

तेजा सज्जा की आगामी फिल्म मिराई (Mirai) एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा जा रहा है। पहले ही दिन इसने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया, अब चलिए आपको बताते हैं कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है।

मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तेजा सज्जा की फिल्म मिराई का निर्देशन कार्तिक घट्टामनेनी ने किया है। यह फिल्म एक सुपरयोद्धा पर आधारित है जो 9 ग्रंथों की रक्षा करने के लिए एक मिशन पर निकलता है। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला था, ऐसे में दर्शक भी फिल्म देखने से खुद को रोक नहीं पाए। सैकनिल्क के मुताबिक, मिराई ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ऊपर कलेक्शन किया था। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म की कमाई शानदार है।

मिराई वेदा नाम के सुपरयोद्धा की कहानी है जो सम्राट अशोक के 9 ग्रंथों की रक्षा करने के लिए चुना गया है। मगर उन ग्रंथों पर लामा नाम के एक शख्स की नजर है जो उसे हासिल कर खुद को भगवान का दर्जा दिलाना चाहता है।