* महासमुन्द। मुस्लिम समाज द्वारा 1500वां ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ महासमुन्द में मनाया गया। वार्ड क्रमांक 7 पार्षद मुस्ताक खान ने बताया कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन है इस दिन ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया जाता है उन्होंने परचम कुसाई कर महासमुन्द शहर व भारत देश में शांति खुशहाली की दुआ मांगी । पार्षद मुस्ताक खान ने कहा आपस मे एकता और इंसानियत, भाईचारा होना चाहिए जो कि महासमुन्द शहर में दिखा मुझे खुशी है लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्षद मुस्ताक खान ने कहा इस ईद मिलादुन्नबी जश्न में शामिल होने वाले नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू, वार्ड क्रमांक 02 पार्षद जय देवांगन, वार्ड क्रमांक 04पार्षद राहुल आवड़े,वार्ड नंबर 9 के पार्षद सूरज नायक वार्ड नंबर 27 के पार्षद गुलशन साहू वार्ड नंबर 5 के जितेंद्र ध्रुव एवं प्रदीप महंत बाबा खान एवं चिनू गौतम सभी लोंगो का मै धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने ईद मिलादुन्नबी का जश्न में शामिल हुए।








