महासमुन्द। महासमुंद लोकसभा की प्रथम महिला लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आज उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी मोनिका साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अरविंद प्रहरे, मंडल उपाध्यक्ष राजू चंद्राकर एवं मंडल मंत्री पीयूष साहू उपस्थित रहे।
श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से महासमुंद जिले का गौरव पूरे देश में बढ़ा है। यह महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।








