तुलसीदास जयंती के अवसर पर अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ

0
7

महासमुंद : संत शिरोमणि गोस्वामी श्री तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर मानस भवन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशवंत तुषार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, साहित्य एवं भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अद्भुत भक्ति को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म, मर्यादा और मानव जीवन के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महान कार्य किया।कार्यक्रम में एल्डरमैन मोहन साहू, पवन साहू, एडवोकेट भारत राठौड़, चंद्रशेखर साहू, गोवर्धन प्रधान एवं महाराज जी सहित उपस्थित संतजनों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ तुलसीदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके द्वारा बताए गए सत्य, धर्म, सेवा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।गोस्वामी श्री तुलसीदास जी की पावन जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सादर श्रद्धांजलि।